(नया चेण्डा में नारी शक्ति द्वारा #हरियाली तीज त्यौहार मनाया गया हैं) यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत महत्व रखता है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-#पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इच्छित वर और अखंड सौभाग्य के लिए मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला #झूलती हैं, घुंगरी मातर, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं।